फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young girl wants to marry the accused in Bijnor

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़, मुख्य आरोपी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती

Thu, 04 Apr 2019 11:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
A young girl wants to marry the accused in Bijnor
यूपी पुलिस

करीब सात माह पूर्व बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब पीड़िता ने अपने परिजनों द्वारा उसकी शादी की बात चलाए जाने का विरोध करते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मुख्य आरोपी से ही शादी करने की बात कहकर हंगामा किया। गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लड़की के बयान दर्ज कर उसको हर संभव सुरक्षा प्रदान करने के पुलिस को निर्देश दिए। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। 

विज्ञापन

        
थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया था। करीब सात माह पूर्व इस घटना के सातों आरोपियों पर संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था। सभी आरोपी अभी जेल में बंद है। मामला आज फिर उस समय चर्चा में आया जब बलात्कार पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी की बातचीत किसी युवक से चलाई। लड़की ने घर में हंगामा शुरू कर दिया और कहा कि वह जेल में बंद दूसरे समुदाय के मुख्य आरोपी से ही शादी करेगी। जेल से आने तक उसकी प्रतीक्षा करेगी। यह सुनकर उसके परिजनों ने युवती को समझाना चाहा तो उसने डायल 100 पुलिस को सूचित कर दिया।                        
विज्ञापन


गांव पहुंची पुलिस ने मामले से अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया तब सीओ नगीना प्रवीण कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गांव पहुंचे ओर लड़की से बातचीत की। लड़की अपनी जिद पर अडिग रही। पुलिस अधिकारियों ने लड़की को समझाया ओर उसके परिजनों को आदेशित किया कि लड़की के बालिग होने तक उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना कहीं नहीं करें लेकिन असमंजस की स्थिति में फंसे पुलिस अधिकारी भी लड़की को आरोपी से उसकी शादी कराने का आश्वासन नहीं दे पाए। फिलहाल ये मामला समझा बुझाकर टाल दिया गया है लेकिन मुख्य आरोपी के जेल से आने के बाद क्या एक बार फिर इस मामले का जिन्न बोतल से बाहर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed