प्यार को पाने की जिद : प्रेमी संग फरार हुई युवती, परिजन बोले- नगदी और ज्वेलरी भी ले गई, अब थाने पहुंचा मामला
Meerut News : एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि वह नगदी और ज्वेलरी भी चोरी करके ले गई है। अब मामला थाने पहुंच गया है।
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती प्रेमी के साथ दो दिन पहले भाग गई। परिजनों ने थाने में बेटी पर नकदी और ज्वेलरी चोरी का भी आरोप लगाया। वहीं, युवती ने इंस्पेक्टर को फोन करके बताया कि वह अपनी मर्जी से गई है। बताया कि वह बालिग है और अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है।
इंस्पेक्टर ने परिजनों को थाने बुलाकर पूरी बात बताई। फिलहाल मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है।
टीपी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का उसी क्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने विरोध किया तो तीन दिन पहले युवती घर से भाग गई। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि बेटी कहीं चली गई है और घर में रखी लाखों की ज्वेलरी, नकदी और अपने सभी कागजात भी ले गई।
आरोप लगाया कि एक युवक बेटी को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने से तहरीर देने के लिए कहा तो परिजन बाद में आने की बात कहकर लौट गए। शनिवार को वे दोबारा थाने पहुंचे और तहरीर देकर बेटी पर नकदी और ज्वेलरी चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
इंस्पेक्टर टीपी जितेंद्र कुमार सिंह ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी अपनी मर्जी से गई है। यह बात अगले दिन खुद फोन कर युवती ने उन्हें बताई है। यह सुनकर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बाद में उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की बरामदगी के लिए टीम लगा दी है।
यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास