मेरठ में शिवपुरी में पुलिस ने कैफे की आड़ में चलाए जा रहे पब का पर्दाफाश किया। यहां छापा मारकर युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। शराब और बीयर की बोतलें जब्त कीं। पुलिस ने कैफे में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, कैफे को सील कर दिया गया है।
क्षेत्र के लोगों ने कैफे में कॉलगर्ल बुलाकर पार्टियां किए जाने का आरोप भी लगाया है। बृहस्पतिवार को कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें कैफे में अश्लीलता की सारी हदें पार होती दिख रही हैं।
2 of 9
कैफे से पकड़े गए युवक-युवती।
- फोटो : अमर उजाला
ईव्ज पेट्रोल पंप के बराबर में शिवपुरी में ट्री हाउस के नाम से कैफे लंबे समय से चल रहा था। यहां अपत्तिजनक काम किए जाने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यहां छापा मारा। अंदर का हाल देखकर पुलिस भी भौचक्का रह गई। कई स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूल की ड्रेस में मौजूद मिलीं।
3 of 9
युवक को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, रंग-बिरंगी डिस्को लाइट के बीच वहां भड़काऊ संगीत बज रहा था। जैसे ही पुलिस टीम अंदर पहुंची तो स्कूली छात्र-छात्राएं भागने लगे। हॉल के पीछे तीन केबिन बने मिले, यहां न कोई खिड़की है और न वेंटिलेशन। इन केबिनों को युवक, युवतियों को घंटे के हिसाब से दिया जाता था। पुलिस ने यहीं से एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
4 of 9
युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
शराब, हुक्का, सिगरेट सब मिलता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यहां लेट नाइट पार्टियां चलती हैं। यहां आपत्तिजनक काम होते हैं। युवाओं को सिगरेट, शराब, हुक्का सभी व्यवस्था मुहैया कराई जाती है।
5 of 9
कैफे में छापा।
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी में भी हुई थी कार्रवाई
यहां पहले हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई थी। 18 जनवरी को सर्विलांस टीम और सीओ सिविल लाइन ने छापा मारा था और युवक-युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।