{"_id":"5f7c34998ebc3ea360757817","slug":"a-farmer-dead-body-have-found-in-field-in-a-village-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 06 Oct 2020 02:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में संदिग्ध परिस्थिति में एक किसान की मौत हो गई। खेत में उसका शव पड़ा मिला है। किसान के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृत्यु का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भलवा निवासी 65 वर्षीय नजीर बैग पुत्र अब्दुल रहमान सोमवार को अपने नलकूप पर पानी चलाने और ईंख बांधने गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। रात से ही परिजन उसकी तलाश में लगे थे।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश किया तो ईंख के खेत में किसान नजीर बैग का शव पड़ा मिला। सूचना पर जानसठ इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने मौके पर जाकर जानकारी ली। सीओ जानसठ शकील अहमद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, परिजनों ने किसान की हत्या की आशंका जताई है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/