{"_id":"5f7c216d8ebc3e9b7d3fdd85","slug":"three-has-died-including-father-and-daughter-in-road-accident-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 06 Oct 2020 01:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
इसी ट्रक ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बता दें कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा गंग नहर के पुल पर मंगलवार को हादसा हुआ। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन परिजनों की मौत हो गई। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर तीनों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शामली जनपद के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला हाफिज दोस निवासी नसीम कुरैशी (36 वर्ष) अपनी 15 साल की बेटी जुबेनिया व 13 वर्षीय भांजे अयाज को लेकर जा रहा था, इसी बीच यह हादसा हुआ। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अयाज पुत्र मनशाद खालापार का रहने वाला था।
विज्ञापन
बताया गया कि नसीम उक्त दोनों बच्चों जुबेनिया व अयाज को साथ लेकर मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह के बाद मंगलवार को वह बाइक से दोनों बच्चों को साथ लेकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। जैसे ही वह सिखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित गंग नहर के पुल पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर तीनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर सिखेड़ा पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: देश में एक और बड़े नेता की मौत, ऐसा रहा राजनीतिक सफर, आठ बार बने सांसद और...
इसके बाद संभलहेड़ा, मुजफ्फरनगर खालापार और थानाभवन से परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दुर्घटना के संबंध में खालापार निवासी मनशाद ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/