{"_id":"59a6c6434f1c1b43738b4740","slug":"81504101955-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य का संबंध ज्ञान और विवेक से : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य का संबंध ज्ञान और विवेक से : शास्त्री
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पर्यूषण महापर्व पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में श्री जी का अभिषेक हुआ। शांति धारा का सौभाग्य कपिल जैन, रमेश जैन एवं संजय जैन को मिला।
पं. ऋषभ शास्त्री द्वारा नित्य नियम पूजन एवं सहस्त्र नाम विधान कराया गया। पं. शास्त्री ने प्रवचन करते हुए उत्तम सत्य धर्म के विषय में बताते हुए कहा कि सत्य का संबंध ज्ञान और विवेक से है। सत्य बोलने से ज्यादा जानना जरूरी है। मुख से सत्य बोल भी दिया जाए, तब भी मन तो षड्यंत्र में रमा ही रहता है इसलिए वचनों तक सीमित सत्य सही मायनेे में सत्य की परिभाषा में नहीं माना जा सकता। हमारे जीवन में यदि सत्य आ भी जाए तो उस सत्य को समय की आंधियों से बचाने के लिए हमें अपने मन के दिए पर संयम का एक कांच जरूर लगाना होगा।
सायंकाल मंगल ज्योति एवं आरती की गयी। पं. शास्त्री द्वारा तत्व चर्चा एवं प्रश्न मंच कराया गया। बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में सुंदर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बीके जैन, अजय जैन, नीलम जैन, कपिल जैन, अनीता जैन, सुधा जैन, मीनू जैन, प्रतीक, रचित, लक्की, सक्षम, आभा, सोनिया, शोभा, पूनम, पलकी, पल्लवी, प्रमिला जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पर्यूषण महापर्व