{"_id":"5aaad6094f1c1bab758b59bc","slug":"71521145353-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर टीम को व्यापारियों ने घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर टीम को व्यापारियों ने घेरा, हंगामा
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने वाणिज्य कर टीम को घेरा, हंगामा
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने के सामने प्लाइवुड की दुकान पर गाड़ी से उतारे जा रहे सामान की जांच करने पहुंचे वाणिज्य कर की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी देर हंगामा हुआ।
ब्रह्मपुरी थाने के सामने गोयल प्लाइवुड के नाम से दुकान है, जिस पर बृहस्पतिवार सुबह वाणिज्य कर अधिकारी पहुंचे। उन पर टैक्स ना भरने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी व्यापारी जमा हो गए और वाणिज्य कर की टीम को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। वाणिज्य कर की टीम सामान से भरी गाड़ी को कार्यालय ले जाकर जांच करने की बात कह रहे थे, जबकि व्यापारी वहीं जांच करने को। बाद में वहीं जांच हुई तो सारा सामान और कागज पूरे निकले। इसके बाद टीम लौट गई। व्यापारी नेता कमल ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारी अनिल कुमार गोयल टैक्स चुकाकर प्लाइवुड का सामान लाए थे। उनके कागज पूरे हैं। इस दौरान व्यापारियों में पवन मित्तल, नवीन गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजय माहेश्वरी, अभिषेक, सरदार दलजीत सिंह आदि रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्लाइवुड की दुकान पर जो सामान उतारा जा रहा है, उसमें टैक्स की चोरी की गई है। सामान ज्यादा है और दिखाया कम गया है। लेकिन जांच में सूचना गलत पाई गई।
वाणिज्य कर विभाग का फैक्ट्री पर छापा
मेरठ। परतापुर स्थित बांके बिहारी इंटरप्राइजेज में जिप रोल बनाने की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी वर्मा ने बताया कि यहां शुरुआती जांच में वर्ष 2017-18 का अनुमानित अपवंचित टर्न ओवर करीब पांच करोड़ निकला है। उन्होंने बताया कि यहां जितना टर्नओवर हर माह होता है, इतना टर्नओवर क्वार्टरली दिखाया गया है। फैक्ट्री संचालक नहीं मिले हैं। तीन दिन के भीतर टर्नओवर और टैक्स से संबंधित दस्तावेज आदि उपलब्ध कराने के लिए कहा है। निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें:
जांच के लिए वाहन को ले जा रहे थे कार्यालय, विरोध के बीच वहीं हुई जांच