{"_id":"59fb896f4f1c1b3c3d8b4f82","slug":"71509656943-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेटर को हटाने के विरोध में लाइनमैनों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेटर को हटाने के विरोध में लाइनमैनों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
वैशाली कॉलोनी स्थित नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर को हटाने के विरोध में क्षेत्र के सभी लाइनमैन ने कार्यालय का घेराव किया। साथ ही आपरेटर को वापस नहीं लेने पर सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सात बिजलीघरों के लाइनमैनों के काम छोड़ने पर बिजली व्यवस्था चरमराने का खतरा बढ़ गया है। अधिशासी अभियंता की तरफ से आपरेटर के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी गई है और लाइनमैन भूपेंद्र व कासिफ के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
नगर विद्युत वितरण खंड तृतीय में कार्यरत संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक को बिना बताए घर चले जाने पर अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने हटा दिया था। कंप्यूटर ऑपरेटर का कहना था कि उनके पिता बीमार हैं और वह अपने इंचार्ज बाबू विजय को बताकर घर गया था। मामले की सूचना पर बृहस्पतिवार को खंड अंतर्गत आने वाले सभी सात बिजलीघरों पर तैनात संविदा लाइनमैन खंड कार्यालय पहुंच गए और धरना चालू कर दिया। उन्होंने कहा कि एमडी ने सभी संविदा कर्मियों का वेतन आरटीजीएस के जरिये कर्मियों के खाते में भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन ठेकेदार ने सात-सात हजार के चेक बांटे थे, जिसका ऑपरेटर दीपक ने विरोध किया था। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करके अधिकारी दीपक को ही प्रताड़ित करने में लगे हैं।
लाइनमैनों के नेता भूपेंद्र और कासिफ ने अधिशासी अभियंता संजय शर्मा से दीपक को वापस लेने की मांग की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शाम को सातों बिजलीघरों के करीब 80 लाइनमैनों ने दस रुपये के स्टांप पर सामूहिक इस्तीफा दे दिया। अधिशासी अभियंता ने आफिस में हंगामा कराने के लिए दीपक के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है। साथ ही संजय शर्मा ने बताया कि भूपेंद्र और कासिफ ने बिजली बाधित करने की धमकी दी है। दोनों के खिलाफ शुक्रवार को डीएम और एसएसपी से बात कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
बात नहीं बनी तो होगी दिक्कत
लाइनमैनों ने अगर इस्तीफा वापस नहीं लिया तो बिजली आपूर्ति सामान्य रहने में दिक्कत हो सकती है। क्षेत्र के सात बिजलीघर और इनसे निकलने वाले फीडर क्षेत्रों में होने वाले फाल्ट अटैंड करने में दिक्कत होगी। फाल्ट ठीक नहीं होने पर लोगों तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
खास बात
नगर विद्युत वितरण खंड तृतीय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने के विरोध में किया हंगामा