फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वादों पर खरा नहीं उतर रही सरकारे

वादों पर खरा नहीं उतर रही सरकारे

Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
वादों पर खरा नहीं उतर रही सरकारे
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर चला आ रहा धरना बुधवार को 18वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने जल्द मांगे पूरी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में गन्ना किसान भुखमरी के कगार पर है। प्रदेश में सत्ता का सुख भोगने वाली सरकार ने गन्ना किसानों के लिए तमाम वादे किए थे। चुनाव जीतने के बाद पार्टी वादे पर खरी नहीं उतरती दिखाई पड़ रही है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने भी किसानों का 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान करने का आदेश दिया था, लेकिन चीनी मिल मनमानी पर उतारू हैं और दो-दो महीने बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद देरी से भुगतान करने पर किसानों को उनका ब्याज नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को किसानों की समस्या से अवगत करा दिया गया है। यहां पर रजनीश, सोनू, अनेश कुमार, हरशरण, विक्रम सिंह, अमित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed