फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कलेक्शन वैन से बिल वसूली करेंगे एसडीओ

कलेक्शन वैन से बिल वसूली करेंगे एसडीओ

Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
कलेक्शन वैन से बिल वसूली करेंगे एसडीओ
मेरठ। शत प्रतिशत राजस्व वसूली नहीं होनेे से ऊर्जा विभाग के अधिकारी परेशान हैं। यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारियों को ऑफिस से निकलकर गांवों तक पहुंचने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन ने 33 अतिरिक्त मोबाइल कैश कलेक्शन वैन की व्यवस्था की है। इन वैनों के जरिये एसडीओ को फील्ड में जाकर कैश कलेक्शन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने पहले ही 100 एसडीओ को लैपटॉप मुहैया करा दिए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 100 अतिरिक्त मोबाइल कैश कलेक्शन सेंटर शुरू किए हैं, ताकि ग्रामीण उपभोक्ता अपना बिल आसानी से जमा करा सकें। चेयरमैन ने सरकारी विभागों और सरकारी आवासों पर प्रीपेड मीटर आवश्यक रूप से लगाने, लाइन लॉस और बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव ने बताया कि उनके जोन में 15 से 30 सितंबर तक बिजली चोरी रोको अभियान शुरू किया जा रहा है। खासकर किठौर और बागपत में चेकिंग अभियान के साथ ही कैंप लगाए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को मौके पर ही संयोजन दिया जा सके। पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने कंपनी का राजस्व ब्योरा और उसकी प्रगति की जानकारी देते हुए चल रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक कार्मिक यतीश वत्स, स्टाफ ऑफिसर रवींद्र गुप्ता, मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, विराग बंसल, आईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed