फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   58 thousand rupees bill was found without electricity

बिन बिजली मिला 58 हजार रुपये का बिल

Fri, 14 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
58 thousand rupees bill was found without electricity
बिन बिजली मिला 58 हजार रुपये का बिल
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के मंढियाई गांव निवासी एक किसान को ट्यूबवेल पर बिजली तो मिली नहीं और विद्युत निगम ने 58 हजार रुपये से अधिक का बिल भेज दिया। किसान को बिल मिला तो

उसके होश उड़ गए। अब पीड़ित किसान न्याय के लिए विद्युत अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिससे किसान परेशान है।
कोतवाली क्षेत्र के मंढियाई गांव निवासी मुकर्रम खान पुत्र अजमल खान किसान है। गांव के ही जंगल में उसके खेत हैं। उसने कुछ महीने पहले ट्यूबवेल के लिए साढे सात हॉसपॉवर का विद्युत कनेक्शन लिया था। विद्युत आपूर्ति के लिए जंगल में हाईटेंशन लाइन बिछाई गई थी। लेकिन उस लाइन में अभी तक सप्लाई चालू नहीं की गई है। किसान को अभी तक बिजली नहीं मिली। लेकिन बिजली विभाग ने 58 हजार रुपये का बिल भेज दिया। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में विद्युत निगम के एसडीएम कुमार अनिकेत से बात की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed