फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मौसम बदलते ही पारा गिरा, तीन दिन बारिश की संभावना

मौसम बदलते ही पारा गिरा, तीन दिन बारिश की संभावना

Fri, 22 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदलते ही पारा गिरा, तीन दिन बारिश की संभावना
मोदीपुरम/मेरठ। लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को मौसम बदल गया। दोपहर तक धूप खिली तो फिर अचानक बादल छा गए। शहर में कहीं-कहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन-रात का पारा भी दो-दो डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन तक बारिश की संभावना जता रखी है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पास पहुंच गया था, वहीं मौसम पलटते ही पारा फिर से 33 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार रात तापमान कम रहा तो बृहस्पतिवार दिन भर हवाओं का असर भी दिखा। जिसके चलते तापमान में गिरावट आ गई। साथ ही नमी में भी असर दिखा। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 व न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि मौसम शुक्रवार से बदलेगा और बारिश के भी आसार है। मौसम में परिवर्तन तीन दिन तक रहेगा। जिसके चलते वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में अच्छी बारिश हो सकती है। इस बारिश से गर्मी का असर कम होने के साथ ही सर्दी का असर बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed