{"_id":"60185b6d8ebc3e31b5383e39","slug":"51-thousand-rupees-given-by-the-manager-of-shri-digambar-jain-ancient-bada-temple-for-construction-of-ram-temple-mawana-news-mrt5233094139","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के प्रबंधक ने दिए 51 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के प्रबंधक ने दिए 51 हजार रुपये
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टोली ने धनराशि जमा की। मवाना सीएचसी प्रभारी ने 21 हजार रुपये की धनराशि दी।
टीम में शामिल विद्यासागर जैन, अनुज कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, मुकेश ठाकुर, मुकेश जैन ने धनराशि जमा की। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के प्रबंधक मुकेश जैन ने टीम को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने भी राशि दी। इसके बाद विद्याश्री आश्रम मंदिर के इंद्र भैया ने भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये का चेक स्वयंसेवक संघ की टोली को भेंट किया। वहीं कस्बे के जैन स्थानक के प्रबंधक दीपक जैन एवं अन्य समस्त स्टाफ ने भी भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। वहीं मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने स्वयंसेवकों को 21 हजार रुपये की धनराशि दी। जिला सह संघचालक जयप्रकाश गुप्ता, नगर संघचालक अंशुल गौतम तथा भूपेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
समौली गांव पहुंची टीम
दौराला। राम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए सोमवार देर शाम एक टोली समौली गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने सहयोग राशि प्रदान की। जितेंद्र कंबोज, मुन्नू, बबली कांबोज, बृजेश के नेतृत्व में टीम पहुंची। बेदी, नत्थूराम, रणवीर, संतोष, राजे, अनुज, शीला, टीटू, रमन गौतम, लोकेश आदि ने सहयोग राशि प्रदान की। संवाद