फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 potholes in 400 meters at Football Square, people are getting injured

Meerut News: फुटबाल चौराहे पर 400 मीटर में 20 गड्ढे, घायल हो रहे लोग

Tue, 01 Apr 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
20 potholes in 400 meters at Football Square, people are getting injured
मेरठ। शहर की जर्जर सड़कों पर वाहनों में सफर करना जानलेवा होता जा रहा है। गहरे गड्ढों के कारण लोग घायल हो रहे हैं। हाल यह है कि दिल्ली रोड पर फुटबाल चौराहे पर ही 400 मीटर की दूरी में ही 20 गहरे गड्ढे हैं। ऐसा ही हाल बागपत रोड, सोहराब गेट, भैसाली बस अड्डे के पास का है। ऐसी सड़कों पर सबसे जोखिम भरा सफर दोपहिया और तिपहिया वाहनों में सवार लोगों का हो रहा है।
विज्ञापन

बदहाल सड़कों पर कभी कोई स्कूटी से गिर जाता है तो कोई मिनी मेट्रो से गिरकर घायल हो जाता है। बेगमपुल से कैंट अस्पताल के पास सड़क में गड्ढे पर मिट्टी डालकर ही खानापूर्ति कर दी। मवाना रोड से कैंट रास्ते से बेगमपुल जाते हुए भी सड़क काफी जर्जर है। बागपत रोड पर छह माह से पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। सड़कों की बदहाली के कारण ही इन प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

रैपिड और मेट्रो वाले शहर का ये हाल
रैपिड रेल और मेट्रो के कारण शहर में तेजी से विकास की उम्मीद तो जरूर बढ़ी है, लेकिन सड़कों पर गहरे गड़ढे अब भी गहरे दाग की तरह हो गए हैं। गंगानगर से बेगमपुल, फुटबॉल चौक से बागपत रोड़, सोहराब गेट से गढ़ रोड़, कैंट अस्पताल से दिल्ली रोड़ तक कई जगह गहरे गड्ढों को न तो दुरुस्त किया जा रहा है और न ही सड़क का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये बोल लोग...
फुटबाल चौराहे पर चाय विक्रेता सुफियान कहते हैं कि गड्ढे वाली सड़क पर रोजाना लोग गिरते रहते हैं। कुछ लोगों को तो उन्होंने और अन्य लोगों ने बचाया। ई-रिक्शा भी कई बार पलटे हैं। ये गड्ढे खत्म होने चाहिएं।
ई-रिक्शा चालक सुनील बताते हैं कि ऐसी सड़कों पर ई-रिक्शा चलाने से डर लगता है। पुरानी ई-रिक्शा तो अक्सर पलट तक जाती हैं। सड़क पर संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है।
दोपहिया चालक चंद्रसेन का कहना है कि रैपिड और मेट्रो पर तो तेजी से काम चल रहा है, लेकिन सड़क की बदहाली पर किसी का ध्यान नहीं है। इस ओर भी अधिकारी ध्यान दें।
दोपहिया चालक रोहित का कहना है कि बुजुर्ग और बीमार लोगों को अधिक परेशानी होती है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी दोपहिया या तिपहिया वाहनों में सफर करना मुश्किल हो जाता है।
ई-रिक्शा चालक संतोष कुमार कहते हैं कि रात में अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण लोगों के साथ हादसे हो रहे हैं। शहर के अंदर भी वाहनों से सफर करना जानलेवा हो रहा है। इससे राहत मिलनी चाहिए।

------
-- वर्जन ---
दिल्ली रोड पर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। दिल्ली चुंगी पर नए सिरे से सड़क निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही सड़क के गड्ढों से निजात मिलेगी। -पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed