फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2 student kidnapped from campus

कैंपस दो छात्रों का अपहरण कर कॉलेज में बंधक बनाया

Fri, 19 Jul 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
2 student kidnapped from campus
खरखौदा/मेरठ। स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद युवकों ने बृहस्पतिवार को लालपुर निवासी दो युवकों का सीसीएसयू कैंपस से अपहरण कर लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में लोहियानगर स्थित एक कालेज में छह घंटे तक बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि एक महिला को वहां लाकर झूठा केस भी बनाने का प्रयास किया। सपा नेता के नेतृत्व में थाने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव लालपुर निवासी राहुल पुत्र चमनपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कार से गांव के ही प्रिंस कसाना के साथ सीसीएसयू कैंपस गया था। आरोप है कि वहां से गांव फफूंडा निवासी कुछ युवकों ने उसका स्कॉर्पियो में अपहरण कर लिया। आरोपियों में खरखौदा क्षेत्र के एक कॉलेज का संचालक भी बताया गया। जहां आरोपियों ने उन दोनों को बंधक बनाकर रखा। आरोप यह भी है कि मौके पर खरखौदा थाने की बिजली बंबा चौकी के दो सिपाही पर इन्हीं आरोपियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपहरण करने वालों ने इन सिपाहियों की मौजूदगी में दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। फिर बाहर से एक महिला को लाकर दुराचार का झुठा केस बनाने का प्रयास किया। पीड़ित युवकों के इंकार करने पर आरोपियों ने दोनों को फिर से लाठी डंडों से पीटा। करीब छह घंटे बाद दोनों को बिजली बंबा पुलिस चौकी पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित युवकों की सूचना पर उनके पुलिस चौकी पहुंचे। जानकारी मिलने पर सपा नेता ओमपाल गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण थाना खरखौदा पहुंचे और इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट के खिलाफ नारेबाजी कर दी। जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर खरखौदा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर आ गयी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed