फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2.55 lakh in HDFC Bank accumulated coins

एचडीएफसी बैंक में जमा हुए 2.55 लाख के सिक्के, गिनने में लगा आधा स्टाफ

Wed, 18 Jan 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 18 Jan 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
2.55 lakh in HDFC Bank accumulated coins
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एचडीएफसी बैंक पर विद्युत निगम के कर्मचारी मंगलवार को 2.55 लाख के 10-10 के सिक्के जमा कराने पहुंच गए। इन्हें देख बैंक स्टाफ के पसीने छूट गए। शाम को बैंक का आधा स्टाफ इन्हें गिनने में लगा रहा।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के उपखंड कार्यालय प्रथम के कैशियर हरीपाल सिंह मंगलवार सुबह वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में विभाग का कैश जमा कराने पहुंचे। इनमें 2.55 लाख रुपये के 10-10 के सिक्के थे। इन सिक्कों को देख बैंक कैशियर भौचक्का रह गया। कहा कि वह इतने ज्यादा सिक्के गिनने गिनने बैठ गया तो काम ही बंद हो जाएगा। बैंक ने शाम को कैश जमा करने को कहा। पहले तो निगम कैशियर ने आनाकानी की, लेकिन बाद में वह वह मान गया।
विज्ञापन


... अब लेने भी तो पड़ेंगे
विद्युत निगम के कैशियर ने बताया कि सोमवार को एक फैक्ट्री संचालक ने 2.85 लाख के बिल में 2.55 लाख के 10-10 के सिक्के दिए थे। हमें भी इन सिक्कों को गिनने में कई घंटे लगे थे। ये सिक्के जमा करने को लेकर बैंक और निगम स्टाफ में बहस होने पर वहां मौजूद कुछ ग्राहक भी कह बैठे कि पिछले दिनों बैंक ने नोटों के बजाय सिक्कों की थैली थमाईं थीं। लोग मजबूरी में इन्हें ले भी गए। अब ये बैंक में ही तो आएंगे और बैंक वालों को लेने भी पडे़ंगे। बैंक प्रबंधक भूमेश कुमार ने बताया कि शाम को साढ़े तीन बजे के बाद बैंक का आधा स्टाफ लगाकर सिक्के गिनवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed