{"_id":"59b45e394f1c1bf27f8b58d2","slug":"191504992825-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में हर पद के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में हर पद के लिए आवेदन मांगे
Updated Sun, 10 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
सपा में हर पद के लिए आवेदन मांगे
मेरठ। संगठनात्मक बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप जारी किया गया है। कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकता है। सपा में इस बार खासतौर से युवाओं को जोड़ने की मशक्कत शुरू हुई है। यही कारण है कि पदों को फिर से रिवाइज करने की तैयारी है। इसके लिए प्रारूप जारी कर कहा गया है कि आवेदन करें। भले ही कोई कार्यकर्ता युवा हो और वह पार्टी में नया हो, वह जिलाध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष पद पर सीधा आवेदन कर सकता है। ये आवेदन सीधे लखनऊ पार्टी कार्यालय जाएंगे और वहां इस पर विचार होगा।