फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिरफिरे की तलाश में हैदराबाद के एक्सपर्ट

सिरफिरे की तलाश में हैदराबाद के एक्सपर्ट

Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
सिरफिरे की तलाश में हैदराबाद के एक्सपर्ट
सिरफिरे की तलाश में जुटे हैदराबाद के आईटी एक्सपर्ट
विज्ञापन

एसपी सिटी और एसपी क्राइम को धमकी देने का मामला
पुलिस का दावा, सहारनपुर या मेरठ का हो सकता है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक और एसपी सिटी रणविजय सिंह को धमकी देने के मामले में हैदराबाद के आईटी एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। इस सिरफिरे की तलाश में आईपीएस अधिकारी सतपाल सिंह के निर्देशन में सर्विलांस और साइबर एक्सपर्ट समेत 17 सदस्यीय टीम जुटी है। लेकिन चार दिन बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है।

एडिशनल एसपी सतपाल सिंह ने बताया कि जिस नंबर से दोनों पुलिस अधिकारियों को धमकी दी गई, उसकी कॉल डिटेल रिपोर्ट और सर्विलांस से जानकारी निकलवाई गई। सीडीआर में बीएसएनएल कंपनी से जो डाटा मिला है, उसमें सामने आया है कि धमकी देने वाला बाहरी देश का नहीं है। दरअसल शुरुआती जांच में पता चला था कि कॉलर ने जिस नंबर को हैक किया वह उज्जैन मध्यप्रदेश का था जबकि इसका इंटरनेशनल कॉलिंग रूट ताजिकिस्तान का सामने आया था। लेकिन एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने कॉलर की बोली में वेस्ट यूपी का पुट बताया था। जिससे माना जा रहा है कि आरोपी वेस्ट यूपी के सहारनपुर या मेरठ का हो सकता है। यह धमकी एक एप का प्रयोग कर दी गई थी। वहीं, एप के माध्यम के अलावा फर्जी वेबसाइट की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed