फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 hours electricity supply in rural area

गांवो को फिर मिलेगी 18 घंटे बिजली

Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
18 hours electricity supply in rural area
मेरठ। बरसात के चलतेबिजली की मांग में कमी आने पर गांवों में फिर से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल की बिजली दो शिफ्टों में दी जाएगी। हालांकि इतनी बिजली अभी नलकूपों के लिए नहीं दी जाएगी। ये शेड्यूल दस अगस्त तक के लिए जारी हुआ है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते बिजली की मांग में 20 से 30 फीसदी का इजाफा हो गया था। इसके चलते गांवों में 18 घंटे के तय शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही थी। यह हाल तब था जब गांव और नलकूपों की लाइन अलग कर दी गई हैं। बरसात के चलते बिजली की मांग में कमी आने और बाढ़ ग्रस्त प्रदेशों में बिजली की जरूरत कम होने से केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर गांवों को एक बार फिर से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया है। मोदीपुरम कंट्रोल से मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, अमरोहा में शाम 6:45 बजे से सुबह 10:15 बजे तक और दोपहर 1:15 बजे से 3:45 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। दूसरे शेड्यूल अनुसार शाम 7 बजे से सुबह 10:30 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed