फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेस्ट यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, गिरा पारा

वेस्ट यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, गिरा पारा

Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, गिरा पारा
24-36 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। अभी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बीच शनिवार को हुई बारिश के साथ सर्द हवा ने मौसम ठंडा कर दिया। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रुक रुककर दिन भर होती रही। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। दिन भर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। हवा भी तेज रही। हवा की गति 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर रही। हवा के साथ बारिश ने ठंड बढ़ा दी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 और न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब 4.8 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश ने दस्तक दी है। 24 से 36 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। बारिश और हवा के चलते तापमान गिरा है।

गेहूं को लाभ, आलू सरसों, चने को नुकसान
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इन दिनों में बारिश से फसलों को लाभ कम नुकसान ज्यादा होता है। गेहूं की पछेती प्रजाति को तो थोड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन चना, सरसों और आलू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। इस समय आलू और सरसों के लिए बारिश सहीं नहीं है। बारिश का बार-बार आना किसानों की चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed