{"_id":"5aaad6f64f1c1b92778b5a1a","slug":"171521145590-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मा नगर अतिक्रमण हटाने पहुंचा निगम दस्ता वापस लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मा नगर अतिक्रमण हटाने पहुंचा निगम दस्ता वापस लौटा
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मा नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंचा निगम दस्ता वापस लौटा
मेरठ। डीएम के आदेश पर विक्टोरिया पार्क के निकट शर्मा नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम दस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय पार्षद ललित नागदेव ने बिना नोटिस दिए ही अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों से पूछा तो बगले झांकने लगे। बाद में निगम कर्मी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर वापस लौट गए।
बृहस्पतिवार को निगम का दस्ता बुल्डोजर लेकर शर्मा नगर पहुंचा। यहां रखे खोखे और मकानों के ऊपर निकले छज्जों को अतिक्रमण का कारण बताते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पार्षद ललित नागदेव मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध किया। नागदेव ने कहा कि बिना नोटिस दिए कैसे लोगों के मकानों को गिरा सकते हो। पार्षद के विरोध करने पर मोहल्ले के लोग भी हंगामा करने लगे। इसके बाद नाममात्र कार्रवाई कर टीम वापस लौट गई। निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि महापौर सुनीता वर्मा ने डीएम से अतिक्रमण की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर ही टीम शर्मा नगर गई थी। विरोध होने पर खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर चली आई। अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो टीम फिर से शर्मा नगर जाएगी और अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी।
खास बातें:
पार्षद ने किया बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने का विरोध