फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बकाया बिल में रोड़ा बने भाजपाई

बकाया बिल में रोड़ा बने भाजपाई

Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बकाया बिल में रोड़ा बने भाजपाई
बकाया बिल वसूली में रोड़ा बन रहे राजनेता
विज्ञापन

मेरठ। सपा राज में वर्ग विशेष के इलाके की बजाय ईमानदार उपभोक्ताओं के यहां छापामारी करने और बकायेदारों के कनेक्शन न काटने का आरोप लगाने वाले राजनेता भी बिजली बिल बकाया वसूली में रोड़ा बन रहे हैं। अब इन नेताओं का आरोप है कि पीवीवीएनएल अधिकारी वर्ग विशेष के इलाकों की बजाय कम बिजली चोरी वाले इलाकों में छापा मार रहे हैं। कुछ नेताओं ने कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन से मुलाकात कर बिजली चोरी वाले इलाकों में छापे मारने की बात कर रहे हैं तो कुछ नेताओं ने बकायेदारों के कनेक्शन नहीं काटने और कटे कनेक्शनों को जोड़ने की सिफारिश करनी शुरू कर दी है।
वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना मार्च चल रहा है। राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बिजली चोरी रोको अभियान चला रखा है। इसके तहत विभाग व विजिलेंस की टीमों को लगाया है। उन्हें बिजली चोरी पकड़ने, बड़े बकायेदारों से वसूली और कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में 10 हजार और इससे ऊपर के उपभोक्ताओं के अलावा एक लाख व इससे ऊपर के बकायेदारों की सूची बनाई गई है। एमडी के आदेश पर बिजली अधिकारी छापामारी कर कनेक्शन काट रहे हैं। इसके चलते सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों के भी कनेक्शन चपेट में आ रहे हैं। दो नेताओं ने तो तीन दिन पहले ही एमडी से मुलाकात कर अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया था। नेताओं का कहना था कि बिजली अधिकारी उन इलाकों में चेकिंग अभियान नहीं चला रहे जहां सबसे ज्यादा बिजली चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


बड़े उपभोक्ताओं पर 500 करोड़ बकाया
पीवीवीएनएल के बड़े बकायेदारों पर कंपनी का करीब 500 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार के निर्देश पर पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने एक लाख व इससे ऊपर के बकायेदारों को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर इन बकायेदारों ने अल्टीमेटम तिथि के अंदर बकाये का भुगतान नहीं किया तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इन बकायेदारों में अधिकतर कनेक्शन वाणिज्य व औद्योगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
राजस्व वसूली के लिए बकायेदारों पर सख्ती की जा रही है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी जिलो में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। नेताओं को भी इस बारे में बता दिया है। सरकार की प्राथमिकता और नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
आशुतोष निरंजन, एमडी पीवीवीएनएल


खास बातें:
मार्च माह के चलते बकायेदारों के कनेक्शन काट रहा विभाग, कार्रवाई का विरोध कर रहे नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed