फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रचंड बहुमत मिलने पर जमकर थिरके भाजपाई

प्रचंड बहुमत मिलने पर जमकर थिरके भाजपाई

Fri, 24 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रचंड बहुमत मिलने पर जमकर थिरके भाजपाई
प्रचंड बहुमत मिलने पर जमकर थिरके भाजपाई
विज्ञापन

खरखौदा। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने तथा हापुड़-मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत तय होने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। हालांकि परिणाम घोषित होने तक दोनों प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की सांसें अटकी रहीं। मतगणना के दौरान गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी 30 हजार वोटों से आगे निकले तो खरखौदा समेत कई मुस्लिम बहुल गांवों में जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल की जीत की खबर आई तो भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, लोकसभा चुनाव में एनडीए द्वारा प्रचंड बहुमत हासिल करने पर भी भाजपाइयों ने हर्ष जताया। भाजपाइयों ने कस्बा खरखौदा में मंडल अध्यक्ष रामनिवास त्यागी के नेतृत्व में मुख्य बस स्टैंड पर मिठाई बांटी तथा हर्ष जताया। इस दौरान रामनिवास त्यागी ने बताया कि भाजपा की जीत पहले ही निश्चित थी। ये जीत प्रत्याशियों समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्य कराए। उन्हीं का नतीजा जीत के रूप में सामने आया है। इस मौके पर रवि त्यागी, देवदत्त त्यागी, अशोक त्यागी, राजीव त्यागी, रोहित गुप्ता, अंशु त्यागी, प्रवीण त्यागी, निकुंज त्यागी, प्रिंस त्यागी, मुनेश सैनी, प्रमोद छिलेरिया, सौरव त्यागी, मणिप्रकाश त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, मुख्य बाजार में प्रबोध शास्त्री के नेतृत्व में मिठाई बांटी गईं। यहां पवन कंसल, टीसू, अजय त्यागी, रामकुमार शर्मा, सत्यवीर त्यागी, गोपाल बंसल, योगेश बंसल समेत कई लोग रहे। वहीं, गांव बिजौली में ऋषि त्यागी के आवास पर मिठाई बांटी गई। गांव कोल में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी के आवास पर भी भाजपाइयों ने जीत का जश्न बनाया। कैली में ऋतुपरण, छतरी में राजेश्वर छतरी, लालपुर रोबिन गुर्जर तथा फफूंडा में सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed