फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शमशान की भूमि की पैमाईश।

शमशान की भूमि की पैमाईश।

Sun, 28 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शमशान की भूमि की पैमाईश।

विज्ञापन
शमशान की भूमि की पैमाइश की
फलावदा। कस्बे के खतौली मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास स्थित शमशान की भूमि पर अधिकारियों ने पैमाइश की। शमशान का सौंदर्यीकरण और चारदीवारी का निर्माण कार्य होगा। नगर पंचायत के पूर्व चेयरपर्सन आयशा खातून के पुत्र सैयद ईसा ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान शमशान की खसरा नंबर 306/2 रकबा 32 बीघा भूमि पर चारदीवारी और सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन से 55 लाख रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। पूर्व चेयरपर्सन आयशा खातून का कार्यकाल समाप्त होने के कारण शमशान का सौंदर्यीकरण और चारदीवारी का कार्य नहीं हो सका था। शनिवार को मवाना तहसील से कानूनगो उधम सिंह के साथ नगर पंचायत के अधिकारियों को शमशान की पैमाइश कराई। पूर्व चेयरमैन पुत्र सैयद मोहम्मद ईसा, सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन विशनोई, नगर पंचायत लिपिक फईम अहमद, महेंद्र सिंह, ठेकेदार राहत तथा नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद थे।

16 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
फलावदा। गांव दांदूपुर में विद्युत निगम कि टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करते 16 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विद्युत निगम के जेई विनोद कुमार ने बताया बिजली चोरी रोकने के लिए गांव दांदूपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया था बिजली का बकाया भुगतान नहीं करने पर विच्छेद किए गए कनेक्शन से बिजली चोरी करते इकबाल, विपिन, हरबीर, विनोद, देवेंद्र, दिनेश, अशोक, तपेश्वर, बिजेंद्र, अनार सिंह, सुरेश, मूलचंद, सतीश शर्मा, लीलू, करण सिंह, राज सिंह को विच्छेद किए गए कनेक्शन से चोरी करते पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


44 पव्वै के साथ एक गिरफ्तार
फलावदा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 44 पव्वे हरियाणा मार्का की अवैध शराब के साथ गगसोना निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया चेकिंग के दौरान नैडू गगसोना मार्ग से गांव गगसोना निवासी धर्मराज उर्फ गुड्डू पुत्र कर्णपाल को हरियाणा मार्का की 44 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गुड्डू ने पूछताछ में बताया कि वह काफी दिनों से अवैध शराब बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed