{"_id":"5b9acf77867a557f7041664c","slug":"15368722942-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कराये किशोरी के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कराये किशोरी के बयान दर्ज
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से बरामद हुई अपह्त युवती
मवाना। लगभग चार दिन पहले अपह्त हुई किशोरी को दिल्ली से बरामद करने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने बयान दर्ज कराए। चार दिन पहले स्कूल से घर लौटने के दौरान नगर निवासी एक किशोरी का नगर के ही दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया था। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए। किशोरी ने बयान में अपने परिजनों के साथ जाने की बात कहीं और युवक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज हो गए है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।