फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जांच के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न

जांच के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न

Fri, 14 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जांच के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न
जांच के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को स्वपोषित बीटीसी/डीएलएड महाविद्यालय एसोसिएशन ने उत्पीड़न के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि कॉलेजों में बार-बार जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सरधना तहसील क्षेत्र में संचालित स्वपोषित बीटीसी/डीएलएड महाविद्यालय एसोसिएशन जनपद मेरठ के बैनर तले बृहस्पतिवार को निजी संस्थानों के प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि एक अधिकारी की जांच में सब कुछ ठीक पाया जाता है तो उसके बाद दोबारा से जांच कराने का क्या उद्देश्य है। यदि पूर्व की जांच गलत है तो जांच करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

तिरुपति इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेसनल दशरथपुर के चेयरमैन चांदवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के द्वारा निजी डीएलएड़ संस्थानों की जांच कराने के आदेश प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के तत्संबंधी दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए हैं। एसजी ग्रुप छबडिया के सचिव संजय चौधरी ने कहा कि जब पूर्व में तीन बार जांच हो चुकी हैं, तो अब चौथी बार क्यों जांच कराई जा रही यदि पूर्व की जांच सही नहीं मानी जा रही तो जांच करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कराई गई। कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि यदि जांच के नाम पर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो वह कॉलेजों में ताला लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में संचालित सभी संस्थान एनसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं। एनसीटीई मान्यता देने की प्रक्रिया में एक पत्र राज्य सरकार को इस आशय का देती है कि सरकार भी अपना प्रतिनिधि निरीक्षण के समय भेजे जिसके फलस्वरूप जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी की उपस्थिति में निरीक्षण किया जा चुका है। बार-बार जांच करने के नाम पर अधिकारियों द्वारा प्रबंधकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले की सही फाइलों को गलत बताकर दोबारा जांच के नाम पर प्रबंधकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा गया। इस दौरान राजा, सोरन सिंह, सिकंदर सिंह, मनोज राणा, जफर कुरैशी, संजीव, विक्रांत सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed