फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किनौनी मिल गेट पर शव रखकर छह घंटें धरने पर बैठे परिजन

किनौनी मिल गेट पर शव रखकर छह घंटें धरने पर बैठे परिजन

Mon, 28 May 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
किनौनी मिल गेट पर शव रखकर छह घंटें धरने पर बैठे परिजन
सरूरपुर/मेरठ। किनौनी शुगर मिल की डिस्टलरी में लगी भीषण आग का शिकार हुए कर्मचारी मोनू के शव को परिजनों ने रविवार सुबह आठ बजे मिल गेट पर रखकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मोनू का शव सुपुर्दगी में लेकर परिजन और ग्रामीण मिल गेट पर पहुंच गए। इस दौरान सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि यह हादसा मिल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाए। मृतक के परिवार को बच्चों की परवरिश के लिये पचास लाख की आर्थिक सहायता, उसके परिवार के एक सदस्य को मिल में नौकरी और झुलसे लोगों का इलाज का पूरा खर्च मिल प्रबंधन द्वारा उठाया जाए। दोपहर करीब दो बजे तक धरना चला। एडीएम प्रशासन द्वारा 21.50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया गया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, बसपा नेता नवाब लखवाया आदि ने सांत्वना दी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक धरने पर पहुंचे
सिवालखास से भाजपा विधायक जितेन्द्र सतवाई भी धरनास्थल पर पहुंचे। मिल प्रबंधन से वार्ता कर मिल के यूनिट हेड की मौजूदगी में धरने को संबोधित करते हुए पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से, 8.50 लाख रुपये श्रम विभाग से और तीन लाख रुपये मिल प्रबंधन सहित 16.50 लाख रुपये आर्थिक सहायता के अलावा प्रशासनिक स्तर पर किसान बीमा या अन्य लाभ मिल दिलाने की घोषणा की। हालांकि सपा नेता अतुल प्रधान ने इस घोषणा को अपर्याप्त बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
50 लाख रुपये सहायता, मिल में नौकरी और झुलसे लोगों का इलाज कराना थीं मांगें
एडीएम प्रशासन द्वारा 21.50 लाख रुपये आर्थिक सहायता पर माने परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed