फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर गाली गलौच तथा मानसिक उत्पीडन करने का आरोप लगाया है।

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर गाली गलौच तथा मानसिक उत्पीडन करने का आरोप लगाया है।

Mon, 23 Apr 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर गाली गलौच तथा मानसिक उत्पीडन करने का आरोप लगाया है।
मवाना।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा की बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर पालिका के चपरासी धनेंद्र कुमार से गालीगलौज करने तथा मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने आवश्यक कदम उठाने की चेतावनी दी है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा की बैठक हुई। इसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा चपरासी धनेंद्र कुमार के साथ बीती 22 अप्रैल को अभद्रता किए जाने पर रोष जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि पालिका में चपरासी धनेंद्र कुमार से अधिशासी अधिकारी द्वारा गालीगलौज की तथा मानसिक उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह अशोभनीय और अमानवीय है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। संगठन इस कृत्य से अत्यंत क्षुब्ध है। अधिशासी अधिकारी ने पद की गरिमा का ख्याल नहीं रखा। जिस कारण कर्मचारी सदमे में है। संगठन ने कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग की है। यदि अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वहीं, इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह का कहना है कि कर्मचारी झूठा आरोप लगा रहा है। वायरल ऑडियो भी गलत है। उनका कहना है कि अपने को बचाने के लिए कर्मचारी द्वारा उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। हिंडन की सफाई कार्यक्रम में कर्मचारियों को सुबह सात बजे पहुंचना था। यहां स्वयं मंडलायुक्त समेत जिले के सभी अधिकारी, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के कर्मचारी लगे थे। मवाना नगर पालिका के ही कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। इसके लिए आला अधिकारियों ने उनकी जमकर क्लास ली थी। ईओ का कहना है कि यदि गलती पर भी कर्मचारियों को नहीं कहा जाएगा, तो व्यवस्था कैसे चल सकेगी।
कोट
वे कस्बे से बाहर हैं। उन्हें केवल इतनी जानकारी है कि 22 अप्रैल को कमिश्नर का कार्यक्रम था। उसमें कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे थे। कर्मचारियों को समय का ध्यान रखना चाहिए था। वहीं, अधिशासी अधिकारी द्वारा अभद्रता किए जाने के बारे में मंगलवार को जानकारी करेंगे।

इस मामले में जांच टीम गठित कर दी है। इसमें तहसीलदार और दो कानूनगो जांच करेंगे। वे सात दिन में रिपोर्ट उन्हें सौंपेगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। -अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मवाना
मुख्य बातें
सफाई कर्मचारी ने ईओ पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed