फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टोल बचाने के चक्कर में गते से भरा केंटर रजवाहे में पलटा, चालक घायल

टोल बचाने के चक्कर में गते से भरा केंटर रजवाहे में पलटा, चालक घायल

Mon, 23 Apr 2018 07:32 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
टोल बचाने के चक्कर में गते से भरा केंटर रजवाहे में पलटा, चालक घायल
दौराला।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे 58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा से बचने के प्रयास में एक कैंटर सोमवार को भराला मार्ग पर चला गया। वहां पर नाले में पलट गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। उसका निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया है।

सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के प्रयास में कुछ वाहन सिवाया से भराला रजवाहे की पटरी से होकर गुजर जाते हैं। हालांकि यह मार्ग वाहन चालकों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस पर गहरे गड्ढे हैं। फिर भी कुछ रुपये के लालच में वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इस मार्ग पर कई बार वाहन चालकों से लूट हो चुकी है। भराला गांव निवासी मनिन्दर विहान ने बताया कि सोमवार सुबह एक चालक कैंटर में गत्ता भरकर इस मार्ग से गुजर रहा था। बताया कि वह वेद इंटरनेशनल स्कूल के मोड़ के निकट पहुंचा तो गड्ढ़े के चलते कैंटर रजवाहे में पलट गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। लोगों ने घायल चालक का मोदीपुरम के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया है। कैंटर पलटने से मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। भराला के लोगों का कहना है कि इस मार्ग से वाहन निकलने से मार्ग टूट गया है। ग्रामीणों को भी इन मार्गों से निकलने में काफी परेशानी होती है। वहीं, थाना प्रभारी मनोज मिश्र ने हादसे की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed