{"_id":"5adde3974f1c1b66098b6267","slug":"152449116115-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में लगी आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में लगी आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Mon, 23 Apr 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
दौराला। क्षेत्र के वलीदपुर गांव में सोमवार सुबह कूड़े के ढेर में लगी आग समीप स्थित ईख में फेल गई। जिससे लगभग पांच बीघा ईख जलकर नष्ट हो गई।
गांव वलीदपुर निवासी किसान माज का हाइवे के समीप गन्ने का खेत है। बताया कि हाइवे किनारे ग्रामीण घरों से निकला कूड़ा डालते हैं। इसी कूड़े के ढेर में सोमवार को आग लग गई। आग कुछ ही देर में ईख में फेल गई। जिससे कुछ ही देर में आग ने पूरी फसल को चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसान माज का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।