फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रविवार की रात रही सबसे गर्म

रविवार की रात रही सबसे गर्म

Tue, 27 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
रविवार की रात रही सबसे गर्म
मोदीपुरम। गर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। रविवार की रात मार्च माह में सबसे गर्म रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा। अभी तक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच आ रही हवाओं में नमी बनी हुई है। हवाओं का रुख बदलते ही पारा फिर से छलांग लगाएगा और गर्मी तेजी से बढे़गी। आने वाले 48 घंटों में वेस्ट यूपी में मौसम में काफी परिवर्तन के आसार हैं। हवाओं की गति धीमी होने से गर्मी बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 और न्यूनतम 26 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि हवाएं अभी पश्चिमी चल रही हैं। उत्तर पूर्वी हवाओं के आने से मौसम गर्म होगा और तापमान भी बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed