{"_id":"5aad7e964f1c1b90778b626a","slug":"152131982217-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यम और अनुभूति चुने गए ओवरऑल एथलीट
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-2018 के तहत शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वालीबाल में एपीजे अब्दुल कलाम विजेता, बास्केटबाल में शहीद भगत सिंह महिला छात्रावास, बेडमिंटन में डे-स्कालर, टेबिल टेनिस में छात्र डे स्कालर, खो-खो छात्र में टाई-1, कबड्डी में छात्र-डे स्कालर विजेता रहे। 100 मीटर दौड़ में बासुदेव प्रथम, सत्यम गुप्ता द्वितीय व अमन श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर छात्राओं में अनुभूति त्रिपाठी प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय, गार्गी तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बैंडमिंटन खिलाड़ी शुभम रहा। प्रतियोगिता में ओवरऑल एथलीट छात्रा अनुभूति त्रिपाठी व छात्र सत्यम गुप्ता रहा। ओवरऑल चैंपियन छात्रा शहीद भगत सिंह महिला छात्रावास रहा। समारोह के मुख्य अतिथि एडीएमई प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत तो खेल का हिस्सा है। उन्होंने अपना अनुभव भी खिलाड़ियों को साझा किया। विवि के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद ने कहा कि व्यक्ति का विकास मुखर होता है तथा बौद्धिक एवं शारीरिक दक्षता में निखर आता है। इस दौरान डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. आरएन यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अशोक यादव, डॉ. हेम सिंह, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. आर एस सेंगर, पीआरओ रितुल सिंह,डा. श्रेया रावत, डा. मनोज कुमार, पवित्रा देवी, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।