फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए का चला महाबली, अवैध निर्माण ध्वस्त

एमडीए का चला महाबली, अवैध निर्माण ध्वस्त

Fri, 11 Aug 2017 03:07 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
एमडीए का चला महाबली, अवैध निर्माण ध्वस्त
मेरठ। सरस्वती लोक कॉलोनी के सामने सड़क खोदकर अवैध मार्केट बनाने की तैयारियाें पर बृहस्पतिवार को एमडीए का महाबली चल गया। मंडलायुक्त के निर्देश पर सड़क तक बनाई गई चारदीवार को ध्वस्त कर दिया गया। निर्माण कर रहे लोगों से अफसरों की नोकझोंक भी हुई। लेकिन सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन

नूरनगर रोड सरस्वती लोक के सामने से माधवपुरम की तरफ डिवाइडर रोड है। इसकी एक साइड की रोड पर कब्जा किया जा रहा था। एक सप्ताह पूर्व एक साइड को खोदकर कुछ लोगों ने यहां दीवार खड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी। यहां कब्जा कर 21 दुकानों की मार्केट बनाने की तैयारी थी और इन दुकानों की 10-15 लाख रुपये में बुकिंग शुरू होने की भी बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने शिकायत मिलने पर आवास विकास अधिकारियों तथा एडीएम सिटी मुकेश चंद्र को जांच करने मौके पर भेजा था। रिपोर्ट मिलने के बाद मंडलायुक्त ने एमडीए अधिकारियों को दो टूक कहा कि इस पर बृहस्पतिवार सुबह ही एक्शन हो जाना चाहिए। जिस पर एमडीए के तहसीलदार करनवीर सिंह अपनी टीम तथा सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उस बाउंड्री को भी तोड़ दिया गया, जिसे बिल्कुल सड़क से सटाकर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सूरत में होगा एक्शन
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार का कहना है कि जिन लोगाें ने इस काम को अंजाम दिया है, उन्हें भूमाफिया की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। सड़क अथवा इस तरह के कब्जों पर तो हर सूरत में एक्शन होगा। उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी, जिन्होंने यह सड़क खोदने दी।
खास बात
- सरस्वती लोक के सामने सड़क खोदकर 21 दुकानें बनाने की तैयारी का मामला
- मंडलायुक्त के निर्देश पर एमडीए टीम ने पुलिस के साथ किया ध्वस्तीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed