फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दस साल में सबसे गर्म रहा शुक्रवार

दस साल में सबसे गर्म रहा शुक्रवार

Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
दस साल में सबसे गर्म रहा शुक्रवार
- दस साल में दिन का पारा पहली बार 35.6 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

- गर्म चल रहा दिन का मौसम, उमस कर रही परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। आधा सितंबर बीतने के बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही। पिछले दस साल में शुक्रवार को तापमान पहली बार 36 के पास पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है।

आधा सितंबर बीत चुका है। अमूमन इन दिनों में दिन और रात में मौसम नमी बढ़ जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा। अभी भी दिन और रात का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी और उमस के कारण दिन में पसीने छूट रहे है। पहली बार सितंबर में पारा 35.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 81, न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को दिन का पारा सबसे अधिक रिकार्ड किया गया। गर्मी और उमस के बीच मौसम राहत देता नहीं दिख रहा है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण तापमान अधिक चल रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में मौसम गर्म है। अभी तीन चार दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन

10 साल का तापमान
वर्ष तापमान
2008 34.2
2009 31.2
2010 30.1
2011 33.2
2012 34.9
2013 32.1
2014 30.7
2015 31.1
2016 32.0
2017 35.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed