फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर में हर्षोउल्लास के साथ निकाली गई श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा

नगर में हर्षोउल्लास के साथ निकाली गई श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा

Sun, 10 Sep 2017 07:51 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
नगर में हर्षोउल्लास के साथ निकाली गई श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा
सरधना।
विज्ञापन

मोहल्ला लश्कर गंज बाजार स्थित श्री दिगम्बर जैन वीर मंदिर में रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर में बैंडबाजा के साथ श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुुभारंभ विधायक संगीत सोम ने कराया। नगर में निकाली गई रथयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की। श्रीजी की रथयात्रा में कई झांकियां भी शामिल रहीं।

नगर के मोहल्ला लश्कर गंज बाजार स्थित श्री दिगम्बर जैन वीर मंदिर में ऐलाचार्य 108 श्री क्षमा भूषण जी महाराज श्री रत्कांति एवं श्री स्वास्ति माजी के सानिध्य में नगर में श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा में श्रीजी को गोद में लेकर बैठने का लाभ विशांत जैन परिवार को मिला। रथ के सारथी बनने का लाभ पंकज जैन दीपक जैन परिवार को मिला। बाएं चंवर ढुलाने की बोली प्रेमचंद जैन, दीपक जैन कोमिली, दायां चंवर ढुलाने की बोली शगुन जैन परिवार को मिली। रथयात्रा में सर्वप्रथम जैन धर्म की पताका सबसे आगे रही। इसके बाद पांच झांकी शामिल रहीं। श्रीजी की रथयात्रा का शुभारंभ विधायक संगीत सोम ने किया। इस मौके पर डा. अमरीश जैन, मंगल जैन, मुनेश जैन, जबर सिंह, सुधांशु, ऋषभ, सौरभ, गौरव, नमन, आदित्य जैन, नीरज, दीपक जैन, अभिषेक, शुभम, विजय जैन आदि शामिल रहे। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रथयात्रा वापस मंदिर पहुंची और समापन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य बातें
रथयात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
रथयात्रा श्री दिगंबर जैन वीर मंदिर से निकाली गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed