{"_id":"59b540274f1c1bfd7f8b5a9f","slug":"150505068312-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाना व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को सम्मेलन का आयोजन किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाना व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को सम्मेलन का आयोजन किया।
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
मवाना व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन तथा रिटर्न फाइल आदि समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित सम्मेलन में डिप्टी कमिश्नर आदि अधिकारियों ने सुना। उन्होंने व्यापारियों के प्रश्नों के उत्तर दिए तथा समाधान का भी आश्वासन दिया।
शांति फार्म हाउस में आयोजित सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि की अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान, राज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर धीरेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी कमिश्नर विवेक कुमार, सुनील कुमार तथा अस्टिटेंट कमिश्नर केके शाह, मुख्य खाद्य अधिकारी सर्वेश कुमार आदि उपस्थित थे।
दवा पर टैक्स आदि के संबंध में व्यापारी मुकुल रस्तोगी ने समस्या रखी। इनके अतिरिक्त चंद्रपाल, सुशील रस्तोगी, योगेश कुमार, राजेश कुमार, विक्सी रस्तोगी आदि ने रजिस्ट्रेशन जीएसटी, खाद्य विभाग के लाइसेंस आदि तथा मिलावटी खाद्य सामग्री से संबंधित समस्याएं रखीं। व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। शैवाल दुबलिश ने रजिस्ट्रेशन के लिए मवाना में कैंप आयोजित किए जाने की मांग की। जिसको अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व्यापारी नेता महेंद्र गर्ग नवीन मंडी मेरठ ने कहा कि जीएसटी का स्वागत करते हैं, लेकिन इसको लागू करने में सरकार ने जल्दबाजी की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारी वर्ग के प्रति 6 माह तक नरमी बरती जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र आर्य ने की तथा संचालन विनय कुमार जैन ने किया। यहां नरेंद्र बंसल, राजेंद्र रस्तोगी, अश्विनी कुमार, रमेश चंद मक्कड़, महेश, विजयपाल, गोपाल कुकरेजा, कैलाश चंद कौशिक, बीके शर्मा आदि उपस्थित थे।
मुख्य बातें
अधिकारियों ने व्यापारियों के सवालों के जवाब दिए
युवाओं में विदेशी संस्कृति की ओर आकर्षण दुर्भाग्यपूर्ण
मवाना।
हस्तिनापुर पीठाधीश्वर रघुरामचंद्र दास महाराज ने ग्राम गांवड़ी में ग्रामीणों की पंचायत के दौरान कहा कि आज की युवा पीढ़ी विदेशी संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है।
उक्त विचार महाराज रघुरामचंद्र दास महाराज ने गांवड़ी में ऐशवीर सिंह के आवास पर आयोजित पंचायत में व्यक्त किए। ग्रामीणों द्वारा महाराज का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज हमारे सनातन धर्म के प्रति विश्व आकर्षित हो रहा है। हालांकि दुर्भाग्य से हमारी युवा पीढ़ी विदेशी संस्कृति की ओर आकर्षित होने के कारण नशा और अवसाद का शिकार होती जा रही है। गौ पालन हमारी संस्कृति है। उन्होंने ग्रामीणों को देसी गाय पालने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवंत सुखनलाल सिंह ने की तथा संचालन ऐशवीर और अजय भाटी ने किया। यहां रकम सिंह, विक्रम सिंह, रुपीन, प्यारेलाल, रामशरण, हरवीर, रणजीत, ओमपाल, आलोक, हेम सिंह आदि उपस्थित थे।