फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीमा प्रधान का भाजपा सरकार पर हमला

सीमा प्रधान का भाजपा सरकार पर हमला

Fri, 01 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीमा प्रधान का भाजपा सरकार पर हमला
जनता से किये वायदे निभाने में नाकाम हुई सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा की वरिष्ठ नेता सीमा प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए वादे निभाने में नाकाम साबित हुई है। भाजपा के कार्यकाल में जनता दुखी है।

सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शाही अब्बास के आवास पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले जनता से जो वादे किए थे। उसमें वह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि प्रदेश में छेड़छाड़, लूट हत्या जैसे अपराधों की बाड़ चल रही है। गोरखपुर में हुई मौत पर अशोभनीय बयान दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का अंदाजा भाजपा की विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से हुई मौत से लगाया जा सकता है। प्रदेश प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं पर ग्रहण लगाकर गरीब मजदूर व किसानों की समस्याओं को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर संजय विकल, शहंशाह जफर, शाही अब्बास, यासीन सैफी, राजा कुरैशी, मोबिन, खलील अंसारी, अशफाक अंसारी, अमजद, बीरसिंह खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed