फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में देशभ क्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम।

शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में देशभ क्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम।

Fri, 01 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में देशभ क्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम।
देशभक्ति गीतों पर झूमे युवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
शहीद चंद्रभान स्मारक समिति द्वारा शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में राष्ट्र को समर्पित तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के तीन रंग शायरी, संगीत और नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस एडवोकेट ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक कवि कुमार मनीश अक्स ने किया। काव्य पाठ में आउंगा तेरे द्वार मदीने वाले शायद महमूद गजनबी ने कहा कि बाहर गुल के लिए और गुल चमन के लिए, वतन है मेरे लिए और में हूं वतन के लिए। मौलाना नबील ने कहा कि बुजुर्गों ने बहुत कुर्बानियां दी, देश की खातिर, उन्हीं की है, दुआओं से हम मगन आजाद। कुमार मुनीश अक्स ने संगीत कार्यक्रम में कहा आगाज भोले ओ भोले भजन प्रस्तुत किया। सज्जाद हैदर नज्मी ने कहा कि ए मेरे प्यारे वतन गीत प्रस्तुत किया। वहीं, राशिद ने चिट्ठी आयी है गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता ब्रजपाल सिंह धनगस और संचालन कोषाध्यक्ष डॉ. एम असलम और कुनीश अक्स ने संयुक्त रुप से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, सचिव गजेंद्र पाल सिंह, ध्यान सिंह, डॉ. असलम, एचसीपी ध्यान सिंह आदि रहे। इस मौके पर कुमार मनीश अक्स, धूप सिंह, राजीव सेन आदि रहे।
विज्ञापन



युवा गुर्जर महासभा की बैठक
बहसूमा (ब्यूरो)। रामपुर घोरिया में संपूर्ण हुई युवा गुर्जर महासभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोनू पवार ने समाज के लोगों से एकजुट रहकर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अतुल प्रधान ने समाज के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कुलविंद्र को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रधान, विक्रम प्रधान, सतपाल, भोपाल सिंह, सतकरण, राजेश, सोनू, गुरुचरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहसूमा (ब्यूरो)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आयोजित नारी चोपाल में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया। लघु नाटक के माध्यम से भ्रुण हत्या, दहेज प्रथा आदि कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। इस मौके पर बालिकाओं को उनकी माताओं के साथ पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बाला देवी तथा संचालन श्रीमति सपना ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेवानिवृत अध्यापक कांशीराम, विशिष्ट अतिथि प्रधान पति बाबूराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed