{"_id":"59b45a784f1c1bee7f8b5743","slug":"131504991864-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल तड़पकर मर गया और लोग तमाशबीन बने रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल तड़पकर मर गया और लोग तमाशबीन बने रहे
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार शाम कार की टक्कर से घायल साइकिल सवार युवक तड़पता रहा और लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। जब तक पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंचती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया।
टीपी नगर थाना अंतर्गत मलियाना निवासी दर्शन सिंह (32) पुत्र सुखपाल सिंह दिल्ली रोड स्थित एक कार शोरूम में नौकरी करता था। शनिवार शाम वह साइकिल से घर जा रहा था। परतापुर थाना क्षेत्र में शोरूम के सामने तेज रफ्तार वैगनआर कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। दर्शन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग तमाशबीन बने रहे। उधर, सूचना पर परतापुर पुलिस और टीएसआई दीनदयाल दीक्षित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोेषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लगा। कार का नंबर पता कर लिया गया है।