फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने एक जुट हो लडाई लडने का आह्वान किया

भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने एक जुट हो लडाई लडने का आह्वान किया

Sun, 20 Jan 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने एक जुट हो लडाई लडने का आह्वान किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि यदि गुर्जरों को मान सम्मान के लिए लड़ना बागी कहलाता है तो हम सब लोग बागी हैं। हम बगावत करके अपने अधिकार लेकर रहेंगे। उन्होंने बहुजन एवं गुर्जरों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि झंडा भी मजबूत है डंडा भी।
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए गांव हंसापुर में कुंवर देवेंद्र सिंह के आवास पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने के बावजूद गुर्जरों को बागी का नाम दे दिया गया। राजनीतिक दलों को गुर्जर समाज का त्याग नजर नहीं आता है। ये लड़ाई हक की है। हम बगावत करके अधिकार लेंगे। उन्होंने बहुजन एवं गुर्जरो से एकजुट हो जाने की अपील की। कुछ लोग फूट डालकर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमें लड़ाया है उनके खिलाफ खड़े होने और उन्हें सत्ता से बाहर करने की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस दिन ओबीसी समाज आरक्षण के लिए खड़ा हो गया उस दिन चंद्रशेखर उनके साथ खड़ा मिलेगा। सभा की अध्यक्षता विपत्त सिंह ने की। इस मौके पर शमीम अहमद, जसबीर राणा, आकाश गुर्जर, धर्मपाल गुढा, सत्यपाल सिंह, विनोद जाटव, प्रमोद तंवर, बालेंद्र प्रधान, प्यारेलाल जाटव व डॉ. नईम अहमद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुंवर देवेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। वहीं, भीम आर्मी के चंद्रशेखर का कस्बा स्थित बाईपास तिराहे पर विनोद निहाला के नेतृत्व में फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कहा कि भाजपा धार्मिक राजनीति करती है। कभी राम मंदिर, कभी कुंभ करते हैं, तो कभी हनुमान जी की जाति पर करते हैं। अब और भी कुछ नहीं मिला तो 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। सवर्णों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। कुछ लोग संविधान की हत्या करेंगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे। अब ओबीसी के लिए आरक्षण की लड़ाई मिलकर लडे़ंगे। भीम आर्मी का मिशन मुस्लिम, गुर्जर, दलित, शोषित, महिलाओं को नेतृत्व देना है। चुनाव से पहले महागठबंधन के जवाब में कहा कि तानाशाहों को रोकने के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए महागठबंधन के साथ रहेंगे। इस चुनाव में आप भी उम्मीदवार खड़ा करेंगे तो उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के उम्मीदवार ही उनके उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहसूमा। टिकौला शुगर मिल के अधिकारियों ने मिल में साफ व स्वच्छ गन्ना लाने वाले किसानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मिल के जीएम केन ऋषिराज शर्मा ने बताया कि मिल ने साफ व स्वच्छ तथा ताजा गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल की है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जो किसान साफ व स्वच्छ गन्ना लाने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र व नगद उपहार देने का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को उधम सिंह पुठठी इब्राहिमपुर, रविंद्र जीत समाना, सचिन हासिमपुर किसानो को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया। मिल अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा व जीएमकेन ऋषिराज ने सम्मानित किया।
चंद्रशेखर का स्वागत किया
मवाना। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का शनिवार को मवाना खुर्द पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। काफिले के साथ मवाना खुर्द पहुंचे चंद्रशेखर ने दोबारा मवाना आने की बात कहीं। बहसूमा के हंसापुर जाने से पहले मवाना खुर्द पर कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ रही। चंद्रशेखर ने किसी को भी निराश नहीं किया। देरी के चलते चंद्रशेखर बाईपास से होते हुए हंसापुर पहुंच गए।



चुनाव अधिकारी मनोनीत किए
मवाना। ए एस पी जी कालेज की प्रबंध समिति व ए एस डिग्री कालेज एसोसिएशन की संपन्न हुई बैठक के बारे में सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए हैं। जिसमें एसोसिएशन की त्रिवार्षिक चुनाव कराने के लिए विनोद कुमार गुप्ता को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया है। प्रबंध समिति का चुनाव 24 फरवरी को होगा। विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र ही चुनाव अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed