{"_id":"5b47bf024f1c1bb2288b63a1","slug":"11531428610-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों के बिल संशोधन के लिए 18 को लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों के बिल संशोधन के लिए 18 को लगेंगे कैंप
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बकाया बिल और कनेक्शन काटने को लेकर चला आ रहा बिजली विभाग और बुनकरों का विवाद बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। शहर विधायक रफीक अंसारी और बुनकर एसोसिएशन के साथ हुई मुख्य अभियंता की बैठक में बुनकरों की सभी मांगे मान ली गईं। समस्याओं के निदान के लिए 18 जुलाई को क्षेत्र में कैंप लगाए जाएंगे।
बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने और कटे कनेक्शनों को जोड़ने के लिए 1100 रुपये की वसूली को लेकर शहर के बुनकर आंदोलन कर रहे थे। एक सप्ताह पहले बुनकर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में एमडी आशुतोष निरंजन से मिले थे और उन्हें पूरे मामले की जानकारी देते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एमडी ने मुख्य अभियंता को एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले की जानकारी कर जांच करने और इसके बाद बुनकरों को बुलाकर मामले का समाधान करने के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार को इस बारे में विधायक रफीक अंसारी, बुनकर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहीसुद्दीन और महामंत्री हाजी साबिर मुख्य अभियंता एसबी यादव से मिले। बैठक में अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा समेत अधिशासी अभियंता भी शामिल हुए। विधायक ने बताया कि वार्ता के बाद अधिकारियों ने सभी मांगे मान ली हैं। समस्या के समाधान के लिए 18 जुलाई को कैंप लगाया जाएगा। कैंप में सभी पीड़ितों के बिल ठीक किए जाएंगे। 15 दिन के अंदर अपने बिल ठीक कराने वाले बुनकरों पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।