{"_id":"59d005304f1c1bd0538b520c","slug":"11506805040-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनने पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनने पर दी बधाई
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाने पर मेरठ कॉलेज के छात्र नेताओं ने बधाई दी है। मलिक अपने जमाने के धुरंधर छात्र नेता रहे हैं। वह मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। दरअसल उन्होंने छात्र राजनीति को नया मुकाम दिया है। उनके समकालीन छात्र नेता और उनके पुराने दोस्त कहते हैं कि एक जमाने में छात्रों में सत्यपाल जैसा ही छात्र नेता बनने की होड़ थी।
मूल रूप से बागपत के गांव हिसावदा के रहने वाले सत्यपाल मलिक ने छात्र राजनीति से अपनी शुरुआत की। सन 1968-1969 में वह मेरठ कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले वह यहां प्रीमियर अध्यक्ष भी रहे जो उस समय एक पद होता था। मेरठ कॉलेज से इन्होंने बीएससी और एलएलबी की। छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने छात्र राजनीति को विचारों की धार देने का काम किया था। छात्र राजनीति के युवा सत्यपाल मलिक को अपना आदर्श मानते रहे। उनके उस जमाने के दोस्त आज भी उसी तरह से दोस्त हैं। वह बलराज सिंह, सत्यचंद्र सिंह आदि के आज भी संपर्क में हैं और मेरठ आते हैं तो मुलाकात होती है।
अहम पदों तक पहुंचे हैं शहर के छात्रनेता
मेरठ कॉलेज मेरठ के सभी छात्र नेताओं ने सत्यपाल मलिक की शुभकामनाएं दीं। सीसीएसयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। बता दें कि मेरठ कॉलेज और सीसीएसयू की छात्र राजनीति से जुड़े कई लोग अहम पदों तक पहुंचे हैं। इनमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगत सिंह दो बार एमएलसी रहे। वह भी सत्यपाल मलिक की तरह ही मेरठ कालेज के छात्र रहे। सीसीएसयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. कुलदीप उज्ज्वल उप्र सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बने। सीसीएसयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. सोमेंद्र तोमर आज दक्षिण विधानभा क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में तिगड़ी थी मशहूर
पश्चिमी उप्र में छात्र राजनीति में एक बार सत्यपाल मलिक, जगत सिंह और राजेंद्र चौधरी की तिगड़ी छात्र नेताओं के रूप में मशहूर थी। जगत सिंह भी 1973-74 में मेरठ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बन गए थे। बाद में एमएलसी भी बने। राजेंद्र चौधरी एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद छात्रसंघ के दो बार अध्यक्ष बने औरराजनीतिक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। ऐसे में पश्चिमी उप्र की यह तिगड़ी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत रही।
बेहद मिलनसार हैं मलिक
सत्यपाल मलिक बेहद मिलनसार हैं। आज भी घर आते हैं। बात होती है तो सबसे पहले शुरुआत वहीं से होती है जब हम एक साथ कालेज में थे। छात्र राजनीति की दशा और दिशा पर आज भी मंथन होता है। मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। - बलराज सिंह, बाउंड्री रोड
आदर्श मानते थे साथी छात्र
जिस समय सत्यपाल मलिक छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए उसी समय से छात्र पश्चिमी उप्र में छात्र इन्हें रोल मॉडल मानने लगे थे। बाद में वे आगे बढ़े और बढ़ते ही गए। शानदार वक्ता हैं। एक जमाने में यदि जनसभा या रैली हो और भीड़ को थामना हो तो सत्यपाल को ही माइक थमाया जाता था। - सत्यचंद्र चौधरी
राजनीतिक का सफर रहा शानदार
सत्यपाल मलिक हमारे पुराने साथी हैं। एक जमाने में हम चौधरी चरण सिंह के साथ रहे। राजनीतिक का उनका सफर बेहद शानदार रहा। वह खुद भी बेहतरीन इंसान है। हमने फोन कर सुबह ही उन्हें बधाई दी है। - राजपाल सिंह, एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सपा
क्षेत्र के लिए फख्र की बात
मेरी तरफ से सत्यपाल मलिक को बधाई। निश्चित रूप से यह पूरे क्षेत्र के लिए फख्र की बात है। इस तरह के व्यक्तित्व छात्रों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हैं। - रफीक अंसारी, विधायक शहर विधानसभा