{"_id":"5c59fa90bdec220c2959dcac","slug":"111549400720-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल पर कसेगी नकेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तर पर छह सचल दस्ते, मंडल में चार दस्ते बनाए
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे गए प्रश्न पत्र
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सात फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं पूरी करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही उन्हें सील कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक जमावड़ा लगाने पर रोक लगा दी गई है। सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। ड्यूटी लगाए गए शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
इस बार भी नकल पर नकेल कसी जाएगी। निगरानी के लिए जिला स्तर पर छह और मंडल स्तर पर चार दस्ते बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 107 केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्न पत्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सील बंद कर सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल के छात्रों के एडमिट कार्ड के साथ ही शिक्षकों की ड्यूटी चार्ट भी दिया जा रहा है। मेरठ में 83787 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
आत्म बल बनाएं रखें
परीक्षा की जंग में वही जीतेगा जो पढ़ाई के साथ अपना आत्मबल भी बनाए रखेगा। तैयारी करने का समय अब नहीं बचा है, इसलिए जो विषय कठिन लगते हों, उनकी तैयारी ऐसे प्रश्न पत्रों के बीच करें, जिनके बीच में ज्यादा छुट्टियां हों। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विज्ञान के फार्मूले अलग से लिखकर याद करें, जरूरत हो तो सवाल के जवाब में डायग्राम भी बनाएं। बड़े प्रश्न के उत्तर को हल करने में छोटे छोटे हेडिंग दे सकते हैं।
विज्ञापन
12 फरवरी से शुरू होेंगे मुख्य विषयों के पेपर
सात फरवरी को हाईस्कूल में संगीत गायन और इंटरमीडिएट में काष्ठ शिल्प, सिलाई, मनोविज्ञान, तर्क शास्त्र और शिक्षा शास्त्र के पेपर हैं। आठ फरवरी को हाईस्कूल में कृषि और इंटरमीडिएट में संगीत गायन, संगीतन वादन, नृत्यकला, संस्कृत, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के पेपर हैं। नौ से 11 फरवरी तक कोई एग्जाम नहीं है। फिर 12 फरवरी को हाईस्कूल में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी केपेपर हैं, जबकि इंटरमीडिएट में बीमा सिद्धांत एवं पत्र व्यवहार और सामान्य आधारिक विषयों का पेपर है। हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर है।
परीक्षा का समय
पहली पाली सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक।
दूसरी पाली दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक।