{"_id":"5a6f892e4f1c1b1d368b75b4","slug":"111517259054-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान
मेरठ। परतापुर रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 10/14 पर एक महिला गोल्डन टेंपल की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अचानक ट्रेन के आगे कूदी है। चपेट में आते ही उसके शरीर के चीथडे़ उड़ गए। सूचना पर परतापुर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी ने महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सकी। एसओ जीआरपी किशन अवतार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 45-50 साल के बीच थी। वह संतरी रंग की सलवार सूट पहने थी। एक शॉल भी मिला है। वहीं लोगों ने बताया कि महिला के शरीर के कुछ अंगों को जीआरपी ने नहीं उठाया। जिन्हें बाद में कुछ पक्षी नोंचते रहे।