फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अधर्म पर धर्म की विजय

अधर्म पर धर्म की विजय

Sun, 01 Oct 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
अधर्म पर धर्म की विजय
मेरठ। शहर के विभिन्न स्थानाें पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन हुआ। आतिशबाजी से आसमान भी रंग बिरंगा हो गया। श्रीराम के जयकारों से आसमां गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर श्रीराम की विजय और रावण की पराजय की खुशी में मेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में राम के धनुष से निकला तीर रावण की नाभि में लगते ही पुतला धू-धू कर जलने लगा। रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी मनाई गई। यहां रावण के साथ दस फीट ऊंचा गंदगी का पुतला भी जलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेठ दयानंद गुप्ता ने किया। लीला का समापन सुरेंद्र प्रताप ने किया। भगवान की आरती द्वारका नाथ चौबे, डॉ. रामकुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता ने उतारी। पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भगवान का तिलक किया। भैसाली मैदान में श्रीराम और रावण में युद्ध शुरू हुआ। श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो रावण का वध हो गया। आतिशबाजी से लीला स्थल गूंज उठा। कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया। शशि सिंह, अतुल कुमार सिंह, आनंद प्रकाश गर्ग, डॉ. रामकुमार गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, ताराचंद शास्त्री, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, नीरज मित्तल, अनिल जैन, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंचन कर किया पुतला दहन
तोपखाना फुटबाल मैदान में दशहरे मेला का आयोजन किया गया। रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों को का दहन किया गया। इस दौरान छावनी बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, डा. अनिल डंक, सुनीता भाटिया, गोविंद मेहता, आनंद कश्यप, वैभव सक्सेना, नीतिश गोयल, अंकित आदि रहे। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर परिसर में सूरजकुंड पार्क परिसर में 120 फीट के रावण, 110 फीट के कुंभकर्ण और 100 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, सुरेश जैन रितुराज, मुकेश सिंहल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, जितेंद्र वर्मा, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं जेलचुंगी पर भी रावण का पुतला दहन किया गया। श्री राम के जयकारों से लीला स्थल गूंज उठा। मेले का शुभारंभ राजेश वर्मा ने किया। पूजन कमलदत्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर मनोज वर्मा, कपिल शर्मा, अशोक शाक्य, अशोक मित्तल, गिरीश मथुरिया, पंकज तोमर, जितेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम के जयकाराें से गूंजा स्थल
प्रह्लादनगर में श्री रामलीला का मंचन किया गया। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण का पुतला दहन किया गया। शास्त्रीनगर के ब्लॉक शिव मंदिर में दशहरा मेला लगाया गया। इसके अलावा भारत स्काउट गाइड भवन परिसर में श्रीराम लीला का मंचन किया गया। सुरेंद्र सिंह भंडारी, लीलाधर तिवारी, योगेंद्र सिंह, पवन शर्मा, देवीदत्त पालीवाल, प्रकाश चंद्र, बचन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed