फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हवाई उड़ान को लेकर उड्डयन मंत्री से मिले विधायक

हवाई उड़ान को लेकर उड्डयन मंत्री से मिले विधायक

Wed, 06 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
हवाई उड़ान को लेकर उड्डयन मंत्री से मिले विधायक
हवाई उड़ान को लेकर उड्डयन मंत्री से मिले विधायक
विज्ञापन

विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, सतवीर त्यागी और दिनेश खटीक ने की मुलाकात
प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने दिया अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लखनऊ सचिवालय में उत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी से मंगलवार को मेरठ में उड़ान सेवा शुरू करने हेतु मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, किठौर विधायक सतवीर त्यागी, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने मुलाकात की।
विधायकों ने उड्डयन मंत्री से कहा कि मेरठ कमिश्नरी मुख्यालय होने के साथ ही राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी स्वाभाविक केन्द्र है। उद्योग, व्यापार, पर्यटन आदि के विस्तार की दृष्टि से यहां हवाई अड्डे का निर्माण अत्यंत उपयोगी है। मेरठ में हवाई अड्डे को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल करने से पश्चिमी उत्तरप्रदेश के विकास को गति मिलेगी। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के 150 किलोमीटर के दायरे में मेरठ का हवाई अड्डा स्थापित होने के कारण दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड का विकास कराने वाले जीएमआर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक है, तभी हवाई अड्डे का कार्य शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

विधायकों ने मंत्री को जीएमआर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कराने हेतु मांगपत्र दिया। मंत्री ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले और मेरठ में सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव दिए। इस दौरान प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed