फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth were returning after giving exam, truck collided with bike, one died

Mau News: परीक्षा देकर लौट रहे थे युवक, बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 23 Nov 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth were returning after giving exam, truck collided with bike, one died
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के दोहरीघाट पुलिस बूथ के पास बुधवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, घायल युवक की हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृत युवक की शिनाख्त विवेक (18) पुत्र सतीशचंद निवासी परसिया देवारा थाना बरहज के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, विवेक अपने दोस्त यशवंत के साथ गोरखपुर परीक्षा देने गया था। वहां से वापस देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। जहां वह दोहरीघाट पुल को पार कर गांव की तरफ जाने के लिए अभी दोहरीघाट पुलिस बूथ के पास पहुंचे थे। इसीबीच पीछे से आ रही ट्रेलर ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे विवेक मोटर साइकिल लेकर गिर पड़ा तथा उसके कमर पर ट्रक का पहिया चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया ताे वहीं सवार यशवंत भी घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना को देखते हुए स्थानीय लोगाें ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने विवेक की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए रास्ते में जाते वक्त ही विवेक की मौत हो गई। परिजन पुनः शव को लेकर थाने आए तथा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम हाउस भेज दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed