{"_id":"6ab027088248d53449050998","slug":"even-after-7-years-of-land-allotment-the-primary-health-center-has-not-been-built-mau-news-c-295-1-mau1002-152298-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भूमि आवंटन के 7 साल बाद भी नहीं बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भूमि आवंटन के 7 साल बाद भी नहीं बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव उत्तरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए भूमि आवंटित होने के 7 साल बाद भी स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं हो सका है। 24 नवंबर 2018 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 0.0400 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी।
क्षेत्र की 25 हजार की आबादी को बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी। क्षेत्र के अमित आर्य, विनोद भारद्वाज आदि ने बताया कि बड़ागांव उत्तरी और आसपास के लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। भूमि आवंटित होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू होगा और स्थानीय लोगों को गांव के समीप ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं होने से लोगों में निराशा है। बड़ागांव उत्तरी निवासी पीसी चंद्रा ने बताया कि लगभग 25 हजार की आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा के लिए घोसी या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. एचके पंकज ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। संवाद