{"_id":"6ab026daf13790ab100f93f2","slug":"college-debarred-for-concealing-evidence-fir-lodged-against-teacher-mau-news-c-295-1-mau1002-152296-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साक्ष्य छिपाने के आरोप में कॉलेज डिबार, शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साक्ष्य छिपाने के आरोप में कॉलेज डिबार, शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मऊ। कूटरचना आदि के आरोप में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव स्थित मां शकुंतला इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रयास राय के खिलाफ पुलिस ने शनिवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने शिक्षक प्रयास राय, कॉलेज के प्रधानाचार्य को परिषद के सभी पारिश्रमिक कार्यों से पांच साल के लिए वंचित करने का आदेश दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कॉलेज को डिबार (परीक्षा केंद्र बनाने, नए छात्रों के प्रवेश लेने, विश्वविद्यालय से मिलने वाली प्रशासनिक और शैक्षणिक सुविधाओं से प्रतिबंधित कर देना) कर दिया है। राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानीपुर के प्रधानाध्यापक लल्लन सिंह यादव की तहरीर व जिला विद्यालय निरीक्षक के जांच पत्र के आधार पर कार्रवाई की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा गठित समिति ने बीते 11 सितंबर को कॉलेज पर पहुंचकर गोपनीय जांच की, जिसमें इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्राथमिकी के अनुसार अमारी गांव निवासी प्रभात राय ने 11 जुलाई 2025 को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को शिकायत कर अवगत कराया कि उनके गांव निवासी व मां शकुंतला इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रयास राय ने योग्य डिग्रीधारक न होते हुए कूटरचित शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर तथ्य छिपाकर एमएससी भौतिक विज्ञान व बीएड दर्शाकर उसी कॉलेज से फर्जी तरीके से परीक्षक नियुक्त होकर परिषदीय प्रायोगिक परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों पर परीक्षक का कार्य किया। मामले की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित समिति से कराई गई। फ्लाइंग टीम और आंतरिक टीम ने शकुंतला इंटर कॉलेज, अमारी (मऊ) का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर परीक्षा की शुचिता भंग करने और अवैध तरीके से परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने के पुख्ता सबूत मिले।
विज्ञापन
शैक्षणिक अभिलेख प्रस्तुत न करने और असहयोग करने पर मामले में साजिशन संलिप्तता पाई गई। बीते 09 जुलाई को आयोजित माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की परीक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई।