{"_id":"6ab0265c3a7e7ba77305d38b","slug":"deled-first-and-third-semester-exams-will-be-held-from-today-at-12-centers-mau-news-c-295-1-svns1028-152297-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 12 केंद्रों पर आज से होगी डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 12 केंद्रों पर आज से होगी डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा
विज्ञापन
मऊ। जिले में डीएलएड द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की चल रही तैयारी रविवार को पूरी हो गई। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए तीन सचल दस्ता का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। परीक्षा में 6500 प्रशिक्षु शामिल होंगे।
जिले में डायट सहित 95 डीएलएड कॉलेज है। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21 सितंबर से 23 सितंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक होगी। सोमवार को पहली पाली में प्रथम प्रश्न पत्र बाल विकास की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन
दूसरी पाली में द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा शिक्षण अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा दोपहर बाद 1.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक होगी।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेेज बड़रांव, जीवनराम इंटर कॉलेज, वनदेवी इंटर कॉलेज सहित 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 6500 प्रशिक्षु शामिल होंगे।
प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर डायट और माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। साथ ही डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा।